करैरा -नगर के युवा गीतकार कवि सौरभ तिवारी ‘सरस्’ ने करैरा का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग साहित्य परिषद भोपाल द्वारा आयोजित कवि महाकुंभ में सौरभ तिवारी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के समक्ष काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर 2025 को भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित होगा।
करैरा नगर से पहली बार किसी युवा गीतकार को शासन स्तर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष अपने गीत प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। सौरभ तिवारी (सरस्) वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत हैं। वे वरिष्ठ यूनीवार्ता संवाददाता रहे स्व. श्री सुरेंद्र तिवारी (भैयाजी) के पुत्र हैं।
इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकारों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। नगरभर में प्रसन्नता का माहौल है और लोग इसे करैरा की साहित्यिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान रहे हैं।
करैरा के नागरिकों का कहना है कि सौरभ सरस् की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और नगर की पहचान प्रदेश स्तर पर और प्रखर होगी।
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता मोनो,8435495303