डबरा विधायक सुरेश राजे*कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन — बस स्टैंड पर धान लगाकर जताया प्रशासन की नाकामी पर आक्रोश*

लोकेशन डबरा
रिपोर्टर दीपक गुप्ता


डबरा विधायक सुरेश राजे
*कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन — बस स्टैंड पर धान लगाकर जताया प्रशासन की नाकामी पर आक्रोश*

*डबरा।*
नगर पालिका की लापरवाही और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आज डबरा में एक अनूठा प्रदर्शन किया। बारिश के मौसम में शहर की बदहाल सड़कों, जलभराव, गंदगी और नालियों की बदइंतजामी के खिलाफ कांग्रेस ने खाली पड़े बस स्टैंड पर कीचड़युक्त पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया।

विधायक सुरेश राजे के नेतृत्व में गूंजे नारे:
डबरा विधायक सुरेश राजे की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने कीचड़ में बैठकर “होश में आओ सरकार”, “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे तीखे नारे लगाते हुए भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन को जमकर घेरा। प्रदर्शन के दौरान बस स्टैंड पर रोपे गए धान के पौधों ने लोगों का ध्यान खींचा और चर्चा का केंद्र बन गए।

धान का कटोरा बना बस स्टैंड:
डबरा, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है, अब प्रशासन की नाकामी के चलते सच में एक खेत बनता दिख रहा है। जिस जमीन पर यात्री सुविधाएं होनी चाहिए थीं, वहां अब कीचड़ है, गंदगी है और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन है। प्रदर्शन का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हर कोई यही पूछता नजर आया कि "धान यहां क्यों बोया जा रहा है?"

जनता से जुड़ा विरोध:
शहर के हालात किसी से छिपे नहीं हैं — जलभराव, जाम पड़ी नालियां, टूटी सड़कें और मच्छरों का आतंक आम जनजीवन को लगातार प्रभावित कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि जनता की आवाज बन गया है।

विधायक ने जताई चेतावनी:
विधायक सुरेश राजे ने चेतावनी देते हुए कहा कि “अब जनता और कांग्रेस दोनों जाग चुकी है। यदि हालात नहीं सुधरे तो यह विरोध और भी व्यापक होगा।”

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन न सिर्फ अलग था, बल्कि प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए काफी प्रभावशाली भी। अब देखना होगा कि यह विरोध सरकार को “होश में लाने” के लिए कितना कारगर सिद्ध होता है।

वाइट डबरा विधायक सुरेश राजे