करैरा, डुमघुना में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

 

करैरा :- करैरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डुमघुना में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस पहल का लक्ष्य जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और कृषि के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में भूमिपूजन के साथ कार्य शुरू हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से पांच-पांच गेती लगाकर गड्ढा खोदा। यह अभियान प्राचीन जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और पर्यावरण संरक्षण को को मजबूती देगा।
कार्यक्रम में विधायक रमेश खटीक ने जल संरक्षण को ग्रामीण भारत को आत्म नर्भर बनाने का आधार बताया और कलेक्टर से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य को गति देने की अपील की। जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव ने सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए ग्रामीणों से सक्रिय योगदान की मांग की। कलेक्टर रविन्द्र चौधरी ने जिले में चल रहे अन्य जल संरक्षण कार्यों का जिक्र करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया। अन्य अधिकारियों ने जल संरक्षण के दीर्घकालिक लाभों और सामुदायिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। यह आयोजन जलवायु परिवर्तन और पानी की कमी से निपटने में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में कलेक्टर रविंद्र चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम अजय शर्मा, जनपद सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता, तहसीलदार कल्पना शर्मा, विधायक रमेश खटीक, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, जनपद सदस्य, सरपंच आबशदि शामिल रहे । 
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता मोनं 8435495304