करैरा : कैलाश वासी श्रीमंत राजमाता माधवी राजे सिंधिया की प्रथम पुण्यतिथि पर आज 15 मई 2025 को आयोजित संगीतमय सुंदरकांड और निराश्रित और वृद्ध जनों को भोजन प्रसादी कराकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा के वीनस गोयल एवं मित्र मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम बाबा के बाग बगीचा मंदिर की सीता रसोई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव,भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद बेडर, गोपाल पाल दद्दा,अशोक कुमार जैन एडवोकेट, विवेक त्रिपाठी अध्यक्ष जन भागीदारी समिति, रामस्वरूप रावत, धर्मेंद्र यादव, अनिल बंसल, रामनिवास शर्मा, सूरजभान यादव, सुनील भार्गव, संजय नीखरा पार्षद, लवली सादेले, दीपक सेठ, राजीव सिकरवार उपाध्यक्ष नगर परिषद,आनंद शर्मा, सौरभ प्रधान, रामू महाराज, पवन कुचिया, पीसी जैन,एवं महिला नेत्री श्रीमती सीमा गोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने श्रीमंत राजमाता साहब की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी एवं उनको याद किया। इस अवसर पर सीता रसोई में वृद्ध जनों, निराश्रित लोगों को भोजन भंडारा का आयोजन भी किया गया।
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता मो नं 8435495303