करैरा:- जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम पर 21 मार्च 2025 शुक्रवार को सम्मान समारोह एवं रगं सप्तमी का त्यौहार मनाया गया।
जय माॅ बगीचा वाली मैया के पीठाधीश्वर जीतू भगत जी के द्वारा पीताम्बर वस्ञ एवं जय मा बगीचा वाली मैया की तस्वीर करैरा विधायक रमेश खटीक, करैरा एस डी ओ पी शिव नारायण मुकाती एवं नगर निरीक्षक विनोद छावई, इंजी. गोपाल पाल, विधायक प्रतिनिधि हाकिम सिंह रावत, भा ज पा मंडल अध्यक्ष नरवर इमरत सिंह कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरसौद बृजेश लोधी, डॉ अरविंद बैडर, जिला पंचायत सदस्य अशुमान सिह रावत, बृजेश पाठक, संजय बिलैया, दुर्ग सिंह लोधी, राज कपूर लोधी, हरीशरण चौरसिया, नरेंद्र साहू (सोनू), संजीव लोधी, आयुष सोनी, राज अग्रवाल, रोहित साहू,गौरव साहू, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र कनकने, महेश अग्रवाल आदि मंदिर से जुड़े यजमानो, सेवादार एवं पत्रकारों सहित लगभग पाॅच सैकड़ा लोगों का मंच से सम्मानित किया गया। मंच का संचालन भगवत सहाय सक्सैना द्वारा किया गया। अंत में शाम को मंदिर प्रांगण में महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग, युवा लोगों ने मैया के प्रांगण में रंग सप्तमी का त्यौहार एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया गया।
उप संपादक राजेन्द्र गुप्ता
मो नं8435495303