करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से भैंसों से लदे 2 वाहन पकड़े, एफआईआर दर्ज



करैरा पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भितरवार रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चार वाहनों को पकड़ा। मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसों से लदे अवैध वाहन झांसी, उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जेल के पास नाकाबंदी की। कार्रवाई के दौरान एक आयशर मिनी ट्रक (क्रमांक UP 93 BT 8162) में 14 भैंसे और बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक UP 93 CT 9847) में 9 भैंसे पाई गईं। इसके अलावा, बोलेरो पिकअप वाहन को भी पकड़ा गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से भैंसों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया। खबर लिखे जाने तक दो वाहनों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई के साथ एएसआई संजय भगत, चरण सिंह मांझी और आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, मत्स्येंद्र गुर्जर, राधे जादौन की मुख्य भूमिका रही। करैरा पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता 
मो नं,8435495303