करैरा,केंद्रीय विद्यालय आई टी बी पी करैरा के तीन,विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

केंद्रीय विद्यालय आइ टी बी‌ पी,करेरा के 6 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व 2023-24 के अंतर्गत कला उत्सव की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था एवं तीन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल में सिलेक्शन पाया है। अब करैरा के यह तीन विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएंगे।इन तीन विद्यार्थियों के नाम एवं विवरण इस प्रकार से हैं -आयुष्मान साहू ने एकल लोक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, स्टेज पर हरियाणा का लोक नृत्य प्रस्तुत किया और दर्शकों समेत निर्णायक मंडल की भी तालियां लूट ली। आयुष्मान साहू, के नृत्य ने सभी का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया दर्शकों एवं निर्णायक मंडल ने खड़े होकर तालियां बजाईं और स्टैंडिंग ऑपरेशन दिया। जब समापन समारोह में यह पूछा गया कि बताओ पहले स्थान कौन प्राप्त करेगा, तब पूरी सभा में करैरा...करैरा.... करैरा.... गूंजायमान होने लगा था । मयंक शर्मा ने मिट्टी से हाथी और घोड़े पर सवार योद्धाओं के युद्ध अभ्यास को अपने स्थानीय खिलौना एवं खेल में बनाया था । मयंक का खिलौना सफेद रंग की क्ले से बना हुआ था और दिखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हाथी के दांत का बना हुआ कोई एंटीक पीस हो। मयंक का खिलौना चलाया जा सकता था क्योंकि दोनों ही खिलौने में पहिए लगे हुए थे। मयंक के खिलौने की सभी ने एक कंठ से भूरी - भूरी प्रशंसा की और सभी लोगों ने माना कि जीतना तो मयंक को ही चाहिए था और जीत भी, मयंक शर्मा की हुई। ऋतिका तिवारी ,ने अपने चित्र में महिला सशक्तिकरण को सुंदर रंगो द्वारा व्यक्त किया था। ऋतिका ने अपने चित्र में एक पीड़ित और अनपढ़ लड़की को बनाया जो तरफ दुखों से घिरी हुई थी । फिर ऋतिक ने अपने चित्र में जादुई कलाकारी करते हुए इस लड़की को "मां काली" का मास्क पहनते हुए बनाया और इस सांकेतिक कलाकारी द्वारा यह दर्शाया कि वह लड़की अब पीड़ित और अशिक्षित नहीं है। इस नारी के सशक्तिकरण की यात्रा को दिखाने के लिए ऋतिका ने अपने चित्र में किताबें, चंद्रयान, उड़ते हुए सफेद कबूतर इत्यादि, अनेकों सांकेतिक तत्वों का समावेश किया एवं बारीक कारीगरी में भी सकारात्मक एवं सांकेतिक तत्वों को उकेर कर अति उत्तम चित्रकारी का प्रदर्शन किया ।ऋतिका ने अपने चित्र में फिगरेटिव कंपोजिशन तो अतुलनीय किया ही था, परंतु कलर कंपोजिशन द्वारा भी नारी सशक्तिकरण की भव्यता को स्पष्ट कर, जग जाहिर कर दिया।ऋतिका के इस बेहतरीन चित्र से यह शिक्षा मिलती है कि हालात चाहे जितने भी बुरे हो, स्त्रियों को पढ़ना - लिखना और आगे बढ़ते रहना चाहिए और सभी को भी स्त्रियों को पढ़ाना - लिखाना और आगे बढ़ाते रहना चाहिए।प्राचार्य डॉ दर्शन लाल मीना ,ने इन तीनों विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी और नेशनल में भी जीत कर आने के लिए उत्साहित किया। विद्यालय परिवार एवं करैरा नगर को इन तीनों विद्यार्थियों पर गर्व है। निश्चित ही यह तीनों विजेता, नेशनल में भी विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन करके ही दम लेंगे ।
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता मो नं8435495303