कोलारस विधायक ने किया 300 आवासी क्षमता के नवनिर्मित पुरुष प्रभु सदन के प्रथम चरण एवं गौशाला टीनशेड का भव्य लोकार्पण।

शिवपुरी, 14 जनवरी 2023/ कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने रविवार को ग्राम बांसखेड़ी शारदा साल्वेंट के पास, ए.बी.रोड, शिवपुरी स्थित अपनाघर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में 300 आवासी क्षमता के नवनिर्मित पुरुष प्रभु सदन के प्रथम चरण एवं गौशाला टीनशेड का भव्य लोकार्पण किया।इस मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अपनाघर संस्था भरतपुर के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र त्यागी, आश्रम डबरा के अध्यक्ष समन्वयक एवं संस्थापक मनीष पाण्डे सहित जनप्रतिनिधि एवं आश्रम में निवासरत नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान 300 आवासी क्षमता के नवनिर्मित पुरुष प्रभु सदन के प्रथम चरण एवं गौशाला टीनशेड का भव्य लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वृद्धाश्रम व चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन एवं नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम दरवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। कार्यक्रम में आश्रम परिवार द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इसके साथ ही जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा समाजसेवी संस्था द्वारा प्रभुजिओ को सौ जैकेट का वितरण किया गया।                          पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं 843549530