*करैरा ,आजादी के अमृत महोत्सव पर पत्रकार संघ करेैरा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया*
*डीआईजी खत्री ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ* , *सेनानी अभय चंद ने किया यात्रा का समापन* *करेैरा (शिवपुरी): आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान पत्रकार संघ करेरा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी करैरा से पुलिस सहायता केंद्र होते हुए अमर शहीद मंगल पांडे स्मारक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आरटीसी के उपमहानिरीक्षक सुरिंदर खत्री ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी इस यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर सभी के साथ रैली में सम्मिलित हुए।इस रैली का समापन अमर शहीद मंगल पांडे स्मारक पर किया गया। वहां पर सपोर्ट बटालियन के सेनानी अभय चंद द्वारा रैली का समापन किया गया। उन्होंने अपने जवानों के साथ बाइक रैली निकाल कर शहीद मंगल पांडे स्मारक पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का संदेश दिया।इस तिरंगा रैली में करेरा तहसीलदार दिनेश चौरसिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्रम्हेन्द्र गुप्ता, सुमित गुप्ता प्राचार्य मॉडल स्कूल मुरारी गुप्ता, मंडी सचिव अशोक जाटव सहित स्कूली छात्र छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जे बी एस फिजिकल एकेडमी के संचालक शिवकुमार यादव उनके सौ से अधिक बच्चे युवाओं सहित नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। यात्रा का जनपद पंचायत के कर्मचारियों ब राज स्टेशनरी के संचालक द्वारा स्वागत कर फूल वर्षा की गई। यह यात्रा नगर की पहली भव्य यात्रा थी जो लगभग 1 किलोमीटर से अधिक लंबी थी, इसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यात्रा के समापन स्थल अमर शहीद मंगल पांडे चौक पर सेनानी अभय चंद्र, उप सेनानी गजेंद्र सोन, रविंद्र सिंह, कमलेश कमल, सहायक सेनानी विनोद भारती, मनीष गौतम, मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नफीस खान, साहित्यकार घनश्याम योगी सहित समस्त पत्रकार बंधु ने शहीद मंगल पांडे पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम के नारे लगाए। जिससे पूरा प्रांगण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम इतना भव्य और विशाल था, जो पहली बार इतनी विशाल रैली देखने को मिली है। जिसमें नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों, जवानों का स्थानीय पत्रकारों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत भी किया गया। तिरंगा यात्रा के आगे आगे पुलिस थाना करेरा का वाहन मय पुलिस बल के, उसके आगे आगे डीजे राष्ट्रीय गीत के साथ बजता हुआ चल रहा था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान करके किया गया। अंत में पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव द्वारा सभी आए यात्रा में सभी आए अधिकारियों स्कूली बच्चों नागरिकों का आभार प्रकट कर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।*..सपोर्ट बटालियन ने निकाली 200 जवानों के साथ बाइक रैली* ,* तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल सपोर्ट बटालियन करैरा के सेनानी अभय चंद द्वारा दो सौ जवानों के साथ 100 बाइक लेकर नगर में भव्य रैली का आयोजन कर घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा का संदेश दिया। यह बाइक रैली सपोर्ट बटालियन के मुख्य द्वार से होती हुई पुलिस सहायता केंद्र, तहसील होते हुए शहीद मंगल पांडे चौक पर पहुंची। सभी बाइकों पर दो दो जवान राष्ट्रध्वज लिए चल रहे थे। सभी जवानों द्वारा निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रहा। राजेंद्र गुप्ता (जिला ब्यूरो )मो नं8435495303